बंगाणा में युवक की लाश, हत्या का अंदेशा

By: Sep 16th, 2017 12:40 am

newsबंगाणा— थाना बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत बल्ह के गांव सकौन में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की उम्र करीब 20 से 22 साल तक बताई जा रही है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सकौन गांव का एक व्यक्ति शाम के समय अपने घर जा रहा था। इस दौरान उसने देखा कि सड़क किनारे एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है, जिस पर उसने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, इस वारदात से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक की बाजू अलग है, वहीं दांत भी तोड़ दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पंचायत प्रधान राजेश कुमार उपप्रधान राम आसरा सहित अन्य लोग मौजूद थे। डीएसपी कुलबिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुट गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App