बलविंद्र सिंह ने पेश की दावेदारी

जोल – जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार बलविंद्र सिंंह ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। जोल चौक पर पहुंचने पर बलविंद्र सिंह की अगवाई में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं के चौक पर पहुंचने पर इनके पक्ष में लोगों द्वारा बलविंद्र सिंह के पक्ष में खूब नारेबाजी भी की गई। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यदि इन्हें प्रत्याशी बनाया जाता है तो कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू द्वारा इनकी सराहना की गई। बलविंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। साथ ही लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा कहने पर ही उन्होंने पार्टी टिकट की दावेदारी जताई है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र की तमाम समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश चौधरी, सचिव रवि पराशर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता ठाकुर मस्तान सिंह, पूर्व प्रधान कुलदीप शर्मा, उपप्रधान सोमनाथ शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।