बिलासपुर को ‘डांस हिमाचल डांस’ का बेसब्री से इंतजार

By: Sep 3rd, 2017 11:05 pm

‘ दिव्य हिमाचल’ आफिस में हर दिन जानकारी ले रहे युवा, छह सितंबर को जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में होंगे ऑडिशन

बिलासपुर — प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ के लोकप्रिय ‘डांस हिमाचल डांस’ इवेंट को लेकर बिलासपुर तैयार है। प्रतियोगिता को लेकर प्रदेश भर में हो रही ऑडिशन प्रक्रिया छह सितंबर को बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर में ऑडिशन छह सितंबर को जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में होंगे। ‘डांस हिमाचल डांस’ का युवाओं में कितना क्रेज है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऑडिशन में भाग लेने के लिए हर रोज ‘दिव्य हिमाचल’ में प्रतिभागी इसकी जानकारी ले रहे हैं। बिलासपुर में होने वाली ऑडिशन की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। ऑडिशन में भाग लेने संबंधी जानकारियां युवाओं तक पहुंचाने के लिए जिला भर में पोस्टर भी लगाए गए हैं। गौर हो कि ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप द्वारा प्रदेश की प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें सही मंच प्रदान करने के उद्देश्य से हर वर्ष प्रदेश भर में हिमाचल की आवाज, मिस्टर हिमाचल और डांस हिमाचल डांस जैसी प्रतियोगिताओं के साथ ही सामाजिक हितों से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है। ‘दिव्य हिमाचल’ के मंच से निकले प्रदेश के कई सितारे आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से कई ऐसे भी हैं जो टीवी और बालीवुड फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इनमें रविज ठाकुर, सिया सिंह, बॉबी सिंह सभ्रवाल सहित अन्य का नाम शिद्धत के साथ लिया जा सकता है। प्रदेश के युवाओं के भविष्य के सपनों को साकार करने के लिए ‘दिव्य हिमाचल’ एक बार फिर से ‘डांस हिमाचल डांस’ के साथ पूरी तरह से तैयार है।

जूनियर-सीनियर वर्ग के होंगे ऑडिशन

ऑडिशन प्रक्रिया दो ग्रुपों में करवाई जाएगी। इसके लिए सीनियर व जूनियर ग्रुप होंगे, जो एकल व समूह नृत्य के जरिए ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। ऑडिशन में भाग लेने के लिए फीस भी रखी गई है। ऑडिशन के बाद कलाकारों का चयन अगले चरण के लिए किया जाएगा। यही नहीं प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले कलाकार को बालीवुड के फेमस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस की मुंबई स्थित अकादमी में फ्री कोर्स भी करवाया जाएगा। इसके अलावा विजेताओं को अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। डांस के क्षेत्र में अपना भविष्य संजोने का सपना देख रहे युवा इस ऑडिशन में भाग लेकर उन्हें साकार कर सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App