बिलासपुर में स्क्रब टायफस

बिलासपुर  —  प्रदेश में धीरे-धीरे पांव पसारने वाली जानलेवा बीमारी ने अब बिलासपुर क्षेत्र में दस्तक दे दी है। जोनल अस्पताल बिलासपुर में स्क्रब टायफस के 22 केस  पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एसआरएल लैब की आई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। एसआरएल लैब अधिकारी ने बताया कि पांच से नौ सिंतबर तक एसआरएल लैब में स्क्रब टायफस के टेस्ट लिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने भी इस बीमारी से लड़ने के लिए अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पूरा अस्पताल परिसर में डेंगू, स्क्रब टायफस व स्वाइन फ्लू से बचने के लिए बचाव व लक्षण के बोर्ड लगा दिए जाएंगे। उन्होंंने लोगों से आग्रह किया है कि अगर इस तरह के कोई भी लक्षण किसी में पाएं जाते हैं, तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें और अपना टेस्ट करवाएं।

डेंगू के चार मामले पॉजिटिव

बिलासपुर अस्पताल में डेंगू के चार केस पॉजिटिव पाए गए हैं, हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार मिलने पर उनकी स्थिति में काफी सुधार आया है। मामले की पुष्टि बिलासपुर स्थित एसआरएल लैब हैड श्याम लाल ने की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले डेंगू के टेस्ट लिए गए थे। इस दौरान गुरुगाम से आई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि चार मरीज डेंगू से ग्रसित हैं।