बिल्लियों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन

आपने आज तक बिल्लियों को लेकर कई प्रकार की खबरें पढ़ी होंगी। बिल्लियों को लेकर जापान से एक अनोखी खबर आ रही है। यहां बिल्लियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई। वैसे तो जापान के लोग बिल्लियों को बहुत प्यार करते हैं, लेकिन यह ट्रेन चलाकर इस बात का सबूत भी दे दिया है। केंद्रीय जापान के ओगाकी में लोगों ने रेलवे आपरेटर के साथ मिलकर एक लोकल ट्रेन चलाई, जिसमें पहले दिन 40 यात्री सवार हुए। खास बात यह है कि इन 40 यात्रियों में से 30 ने बिल्लियों के साथ सफर किया। इस मौके पर यात्रियों ने बिल्लियों के साथ खूब मस्ती की। जापान में इस तरह की ट्रेन चलाने का खास मकसद बिल्लियों की हत्या को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना था। इस आयोजन से जो भी कमाई हुई, उसे शहर की बिल्लियों की देखभाल के लिए खर्च किए जाएगा। पश्चिमी जापान के एक यात्री मिकिको हयाशी ने इस संबंध में कहा कि मुझे लगता है कि इस आयोजन से बहुत से लोग जागरूक होंगे और बिल्लियों की हत्या को रोकने का प्रयास करेंगे। आपको बता दें कि जापान में बिल्लियों के रखरखाव की संख्या वर्ष 2016 में 72624 थी, जबकि 2004 में  237246 थी। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि वर्ष 2004 से लेकर वर्ष 2016 तक बिल्लियों का संख्या में कितनी गिरावट हुई है। जापान में अभी बिल्लियों की संख्या 9.8 मिलियन है।