रंगोली बनाने के पीछे क्या कारण

जहां तक सुंदरता की बात है, व्यक्ति को अंदर से सुंदर होना चाहिए। आपको बुरा नहीं सोचना चाहिए, बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए और किसी के बारे में कुछ बुरा महसूस नहीं करना चाहिए। यद्यपि बाहरी सुंदरता आपके हाथ में नहीं है परंतु प्रत्येक व्यक्ति को बाहरी तौर पर साफ और स्वच्छ रहना चाहिए क्योंकि जो लोग आपको देखते हैं उन पर आप कैसे दिखते हैं, इस बात का बहुत प्रभाव पड़ता है। जब आप स्वयं को दर्पण में देखते हैं तब भी इस बात का बहुत प्रभाव पड़ता है।  जब कोई महिला प्रतिदिन या त्योहारों के समय रंगोली बनाती है तो इससे उसे एक आत्मिक शांति मिलती है। उन्हें अंदर से शांति महसूस होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रंगोली के अधिकांश डिजाइन बहुत लयबद्ध होते हैं। यह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाते हैं। हमारे पूर्वजों ने रंगोली के इन पवित्र डिजाइनों की खोज की थी। इसके अलावा, जो भी व्यक्ति घर में प्रवेश करता है उसे भी रंगोली के सुंदर और पवित्र डिजाइन देखकर अच्छा महसूस होता है। समय के साथ जब आप अपने घर में कई बार प्रवेश करते हैं, तो रंगोली के यह पैटर्न आपके मन को बड़ा बना देते हैं। धीरे-धीरे समय के साथ साथ यह आपको और अधिक शांत और पवित्र बना देते हैं। रंगोली बनाना आपके अंदर शांति लाने का एक प्रयास है। यह आपके मूड को बदलने का और मन की शांति पाने का एक अवसर होता है। परंतु रंगोली पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आपका संवेदनशील होना बहुत आवश्यक है। आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में हम इस प्रकार की सूक्ष्म चीजों जैसे रंगोली को भूल जाते हैं।