सुंदर दिखने के लिए बॉडी पर बनाती हैं जख्म

शायद ही इस दुनिया में कोई ऐसी लड़की होगी, जो खूबसूरत न दिखना चाहती हो। आजकल तो लड़कियां अपनी सुंदरता को निखारने के लिए नए-नए तरीके ढूंढती रहती हैं। कुछ देशों में तो खूबसूरत दिखने के लिए महिलाओं को अजीबो-गरीब अत्याचार भी सहने पड़ते है। इथोपिया में कुछ ऐसे ही अजीबो-गरीब रीति-रिवाज हैं, जहां महिलाओं को ब्लेड से काटा जाता है। यह परंपरा इथोपिया के सुरमा जनजाति की है। इस समुदाय का कहना है कि ब्लेड से घाव करने पर लड़कियां खूबसूरत दिखती हैं। यहां की महिलाओं के शरीर पर ब्लेड से अलग-अलग तरह की आकृतियां बनाई जाती हैं, ताकि वे खूबसूरत दिख सकें। इसके अलावा इस समुदाय के लोगों का कहना है, जो लड़की इस दर्द को चुपचाप सह लेती है, वह अच्छी पत्नी बन सकती है। दरअसल, यहां लड़कियों को मजबूरन अपना शरीर ब्लेड से कटवाना पड़ता है, क्योंकि यहां के लड़कों को ऐसी औरतें पसंद नहीं आती, जिनके शरीर पर ब्लेड के घाव न बने हों। ये घाव पैटर्न पर किए जाते हैं, जिससे घाव करने पर डिजाइन बन जाए।