स्थानीय निकाय विभाग का अधिकारी बर्खास्त

चंडीगढ़ — पंजाब सरकार ने स्थानीय निकाय विभाग के कार्यकारी अधिकारी भूपिंदर सिंह सरां को भ्रष्टाचार के आरोपों में अदालत से दोषी करार दिए जाने के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। राज्य के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ सतर्कता विभाग ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था, जिसमें उसे अदालत ने दोषी पाया है। इसके बाद निलंबित चल रहे इस अधिकारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।