हैरी पॉटर का किरदार निभाना चाहते हैं दर्शील सफारी

बालीवुड बाल कलाकार दर्शील सफारी सिल्वर स्क्रीन पर हैरी पॉटर का किरदार निभाना चाहते हैं। जेके रोलिंग द्वारा लिखी गई हैरी पॉटर सीरीज की सात किताबें जबर्दस्त सफल रही थीं और इन पर बनीं आठ शानदार फिल्मों ने भी जादू की दुनिया को पर्दे पर बखूबी साकार किया। मूवी चैनल एंड पिक्चर्स 17 सितंबर से हर रविवार सुबह 11 बजे हैरी पॉटर फिल्म सीरीज हिंदी में दिखाने जा रहा है। एंड पिक्चर्स ने इस फिल्म सीरीज को प्रस्तुत करने के लिए तारे जमीं पर फेम दर्शील सफारी को चुना है। दर्शील सफारी ने बताया कि किसी भी अन्य बच्चे की तरह मैं भी बचपन से हैरी पॉटर सीरीज का बड़ा फैन रहा हूं।