16 को राज्य, तीन शिक्षकोें को राष्ट्रीय सम्मान

By: Sep 2nd, 2017 12:40 am

सरकार ने जारी की अध्यापकों की सूची, जनजातीय क्षेत्र से तीन टीचर्ज का भी चयन

newsशिमला  – सरकार ने इस बार राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कारों के लिए 16 शिक्षकों के नाम तय किए हैं, जबकि तीन का चयन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए किया गया है। सरकार ने शुक्रवार को शिक्षकों के नामों की सूची जारी कर दी है। इन्हें शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। इस बार खास बात यह है कि जनजातीय क्षेत्र से तीन शिक्षकों का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जनजातीय क्षेत्र से शिक्षकों को पुरस्कार न दिए जाने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद पुरस्कार देने के नियमों में बदलाव किया गया। इसके अलावा राज्य स्तरीय पुरस्कार के 16 शिक्षकों को ही दिया जा रहा है, जबकि पिछली बार करीब 21 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया गया था। ये सभी पुरस्कार किसी भी शिक्षक के लिए महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं।

इन्हें मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

संजय देष्टा प्रवक्ता लालपानी शिमला, जनमजय सिंह गुलेरिया प्रवक्ता खनियारा कांगड़ा, मीना कुमारी टीजीटी मंडी को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।

236 टीजीटी बने पीजीटी

पदोन्नति कमेटी की सिफारिशों के आधार पर शिक्षा विभाग ने 236 टीजीटी को पीजीटी पदोन्नत किया है। विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इन शिक्षकों के नाम शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

आठ स्कूलों को सम्मान

हिमाचल के आठ स्कूलों को दिल्ली में नेशनल लेवल स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2016-17 दिया गया। इसमें हमीरपुर के दो, ऊना का एक स्कूल, बिलासपुर के दो स्कूल, सोलन का एक और सिरमौर जिला के दो स्कूल शामिल हैं। ये पुरस्कार लेने के लिए प्रत्येक स्कूल से एक शिक्षक व एक छात्र  गए हुए हैं। इस दौरान स्कूलों को 50 हजार क ी अतिरिक्त ग्रांट व नेशनल लेवल क ा सर्टिफिकेट दिया गया है।

इन अध्यापकों को राज्य पुरस्कार

प्रधानाचार्य राजपुरा सोलन, राकेश कुमार प्रवक्ता रिकांगपिओ किन्नौर, विजय भारत दीक्षित प्रवक्ता थुरल कांगड़ा, जोगेंद्रपाल प्रशिक्षित सनातक अध्यापक कांगर ऊना, मनीशा कुमारी योग अध्यापिका पालमपुर कांगड़ा, प्रेम राज शर्मा योग अध्यापक लक्कड़ बाजार शिमला, जगतराम शर्मा शास्त्री हलान सिरमौर, हरिदास चौहान शारीरिक शिक्षक ज्यूरी, छेरिंग गटूक केंद्रीय मुख्य शिक्षक शिचलिंग लाहुल-स्पीति, चौकस राम कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक धंगौटा हमीरपुर, हरिचंद कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक चिलागे कुल्लू, दलीप सिंह चौहान ब्रयोगी मंडी, जोगेंद्र सिंह केंद्रीय मुख्य शिक्षक मटाहनी हमीरपुर, जय प्रकाश शर्मा मुख्य शिक्षक शरन कांदल-शिमला शामिल हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App