अढ़ाई मंजिला मकान राख

By: Oct 16th, 2017 12:13 am

ऊझी के कटराईं में भड़की चिंगारी, चार परिवार हुए बेघर

पतलीकूहल —  ऊझी घाटी की कटराईं पंचायत के जटेहढ़ बिहाल गांव  में आग लगने से अढ़ाई मंजिला मकान राख हो गया। आग लगने से चार परिवार के सदस्य बेघर हो गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह 26 कमरे का मकान था। इसमं चार परिवार रहते थे। श्याम शर्मा, सोनू शर्मा, कृष्ण शर्मा व देविंद्रा शर्मा का है। मकान में चार किराएदार भी थे, जिनका सामान भी राख हो गया है। जानकारी के मुताबिक आग लगने से दो करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काठकुणी शैली से निर्मित इस मकान में सरकारी आंगनबाड़ी भी थी। आग की खबर फैलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे व आग बुझाने के प्रयास किए गए, परंतु आग इतनी भयंकर थी कि कोई कुछ नहीं कर पाया। फायर ब्रिगेड सब कुछ राख होने के बाद पहुंची, हालांकि यहीं से कुछ दूरी पर स्थानीय पंचायत द्वारा फायर ब्रिगेड के लिए जगह मुहैया करवाई गई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि आग शॉर्ट शर्किट के कारण लगी। मनाली के विधायक सूचना मिलते ही बनोगी में चुनाव प्रचार छोड़कर जटेहड़ बिहाल की ओर रवाना हो गए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App