इस हफ्ते की फिल्म— मस्ती और प्रेम की कहानी है जुड़वां-2

By: Oct 1st, 2017 12:07 am

फिल्म का नाम : जुड़वां-2

निर्देशक : डेविड धवन 

कलाकार : वरुण धवन, जैकलिन फर्नांडीज, तापसी पन्नू, अनुपम खेर, राजपाल यादव और सलमान खान

दिव्य हिमाचल रेटिंग  **/5

newsराजा (वरुण धवन) और प्रेम (वरुण धवन) दोनों जुड़वां भाई हैं। एक जैसे दिखते हैं। दोनों को जन्म के समय ही स्मगलर चार्ल्स (जाकिर हुसैन) के कारण अलग होना पड़ता है। चार्ल्स मासूम राजा को किडनैप कर लेता है। प्रेम लंदन में अपने मां-बाप के पास लग्जरी लाइफ स्टाइल में पलता – बढ़ता है और प्रेम मल्होत्रा बनता है। जबकि राजा मुंबई के मछुआरों की कालोनी में बड़ा होता है, लेकिन समय का फेर प्रेम और राजा को मिलाता है। इसके बाद ‘टू मच फन’ की शुरुआत होती है। लंदन की फ्लाइट में तेज-तर्रार राजा की मुलाकात अलीष्का जैकलीन फर्नांडिस से होती है। वहीं सीधा-सादा प्रेम जब कालेज पहुंचता है, तो वहां समारा (तापसी पन्नू) उसे रैंगिंग से बचाती है। उसके बाद शुरू होता है फुल मस्ती का दौर। प्रेम और राजा के हमशक्ल होने के चलते उनकी गर्लफ्रेंड्स से लेकर फैमिली, कालेज और वर्क प्लेस तक पर कन्फ्यूजन होता है और साथ में फुल एंटरटेनमेंट भी। इंटरवल तक फिल्म में फुल मस्ती होती है। उसके बाद वही होता है, जो हिंदी फिल्मों में हमेशा से होता आया है। राजा अपनी बिछड़ी हुई फैमिली से मिल जाता है और साथ ही स्मगलर और उसके बेटे को भी सबक सिखा देता है। प्रेम और राजा का कन्फ्यूजन खत्म होता है और दोनों की गर्लफे्रंड्स भी उनकी हो जाती हैं। इस तरह हैपी एंडिंग पर फिल्म दी एंड होती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App