ऊना के एसपी ने नवाजे गौरव

परागपुर —  परागपुर के राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान वेद व्यास परिसर के  छात्र प्रमुख गौरव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय मेगा शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर विभिन्न जिलों से आए तकरीबन 1150 स्वयंसेवकों का मार्ग दर्शन परेड व विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों से किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ऊना के एसपी संजीव गांधी ने गौरव को विशेष रूप से सम्मानित किया।  यह शिविर 28 सितंबर से दो अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली जिला ऊना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का निरीक्षण करने आए भारत सरकार रीजनल सेंटर चंडीगढ़ से जय भगवान और हिमाचल के स्टेट रीजनल  आफिसर डा. एचआर शर्मा, हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक दलीप ठाकुर, स्थानीय पाठशाला के प्रिंसीपल तथा सभी गणमान्य व्यक्तियों ने गौरव के इस कार्य की सराहना की। गौरव ने सभी स्वयंसेवकों को संस्कृत भाषा पढ़ने और संस्कृत मां की सेवा करने के लिए भी स्वयंसेवकों को जागरूक किया गया।