कांग्रेस की योजनाओं का बखान

By: Oct 31st, 2017 12:10 am

कुल्लू —  जिला कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र के सैंज में कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह ने पिछले पांच सालों में कांग्रेस सरकार की ओर से किए गए विकासात्मक कार्यों से लोगों को अवगत करवाया। बंजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का यह युवा प्रत्याशी देर रात तक अपने विधानसभा क्षेत्र चुनावी प्रचार में डटे हुए है। वहीं, पिछले पांच सालों में उनके पिता स्व. मंत्री कर्ण सिंह द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों से भी लोगों को अवगत करवा रहे हैं।  डाक्टर शिवानी सिंह ने भी सोमवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र पलाहच, मंगलौर और बंजार में अपने बेटे के लिए समर्थन मांगा। सैंज में विभिन्न नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित करते हुए आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि बंजार में कांग्रेस ने विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। बंजार क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस सरकार के समक्ष जिन मांगों को रखा कांग्रेस सरकार ने उन्हें तुरंत पूरा किया तथा उनका सपना बंजार विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का है। वहीं, आदित्य विक्रम सिंह के लिए पूर्व बागबानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर भी पूरे दल-बल के साथ उनके लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इस मौके पर बंजार कांग्रेस के दिग्गज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App