गले की खराश

एक गिलास पानी में एक चम्मच नमक घोलकर गरारा करें। तीन से चार दिन तक ऐसा करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

लहसुन खाएं

लहसुन को मुंह में दबाकर चूसते रहें। इसमें एलिसिन होता है, जिससे इन्फेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। इसका रस गले की सूजन और दर्द में राहत देता है।

सिकाई करें

बरतन में पानी गरम कर लें और एक कपड़े से मुंह ढककर भाप लें। दिन में दो बार ऐसा करें। ऐसा करने से गले का इन्फेक्शन दूर होगा और गले की सिकाई होगी।

लाल मिर्च खाएं

एक कप गर्म पानी में एक चम्मच लाल मिर्च और एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं। ऐसा करने से भी आपको आराम मिलेगा।

लौंग का रस

गले की खराश में लौंग का रस बहुत कारगर सिद्ध होता है। लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे भी गले का इन्फेक्शन और सूजन दूर होती है।

अदरक

खांसी, जुकाम और गला दर्द के लिए अदरक बहुत कारगर होता है। अदरक में भी एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एक कप पानी में अदरक डाल कर उबाल लें। हल्का गुनगुना होने पर इसमें शहद मिलाएं। दिन में तीन से चार बार ऐसा करने से गले का दर्द ठीक होता है।

मसाला चाय

मसाला चाय लौंग, तुलसी, अदरक और काली मिर्च डाल कर बनती है। इसमें दूध नहीं पड़ता है। चाय की पत्ती के साथ इन्हें केवल पानी में उबाला जाता है। इससे गले को बहुत आराम मिलता है। ऐसा करने से आपको जरूर आराम मिलेगा।