जादू के साथ जागरूकता अभियान

By: Oct 12th, 2017 10:07 pm

गर्ल्ज कालेज यमुनानगर में जादूगर ने दिया बेटी बचाओ का संदेश

यमुनानगर— स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा के सौजन्य से डीएवी गर्ल्ज कालेज यमुनानगर में विश्व विख्यात जादूगर सरताज एसके शर्मा द्वारा मैजिक शो के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 12 अक्तूबर को प्रातः दस बजे किया गया। यह शो निःशुल्क होगा तथा इसके लिए लोगों को किसी प्रकार की टिकट व पास की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा न बताया कि स्वर्ण जंयती समारोह के अवसर पर अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और यह हमारे जिला के लिए सौभाग्य की बात है कि इस प्रकार के कायक्रम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जादूगर द्वारा जो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, वह हम सभी को प्रभावित करने वाला कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम से हमें शिक्षा मिलती है। उन्होंने बताया कि इस मैजिक शो के माध्यम से जहां लोगों व बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया जाएगा, वहीं सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों जैसे कि बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, स्वच्छता अभियान, कन्या भू्रणहत्या को रोकना आदि बारे लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसके शर्मा की टीम द्वारा डीएवी गर्ल्ज कालेज के सभागार में 13 व 14 अक्तूबर को प्रत्येक दिन प्रातः दस बजे से 12 बजे, 12:30 बजे से दो बजे तक कालेज की छात्राओं के लिए तथा सांय तीन बजे से पांच बजे तक आम लोगों के लिए मैजिक शो दिखाए जाएंगे। कार्यक्रम में एसके शर्मा जादूगर ने बताया कि इंडियन मैजिक कंपनी को स्वर्ण जंयती समारोह के उपलक्ष में प्रदेश के सात जिलों  में लगभग 60 मैजिक शो करने के लिए मिले हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App