जो शपथ पत्र नहीं पढ़ सकते, वे देख रहे विधायक बनने के सपने

पद्धर —  स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी कौल सिंह ठाकुर ने सोमवार को द्रंग हलके की बदार घाटी में गांव-गांव जाकर जनसमर्थन मांगा। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश में सबसे पुराना इतिहास है। कांग्रेस दुष्प्रचार की राजनीति नहीं, अपितु विकास की राजनीति पर विश्वास रखती है। उन्होंने प्रदेश सरकार ने वर्तमान कार्यकाल में विकास को तरजीह देते हुए आम जनता को पार्टी विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि द्रंग की जनता ने लगातार आठ बार विधानसभा चुनाव जिताकर द्रंग के विकास के लिए विशेष भूमिका निभाई है। लोग विकास को तरजीह देते हुए कांग्रेस पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा कि द्रंग विस का विकास किसी से छिपा नहीं है, लेकिन कुछ लोग इसे लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग शपथ पत्र नहीं पढ़ पा रहे हैं, वे लोग विधायक बनने के सपने देख रहे हैं।