टिक्करी को मिला केंद्रीय पशु औषधालय

रोहड़ू— रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने टिक्करी में केंद्रीय पशु औषधालय का शुभारंभ कर लोगों को समर्पित किया। लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और उसके पश्चात विधायक ने धमवारी-गजियानी संपर्क सड़क को लोगों को समर्पित किया। इस मौके पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष श्री ईश्वर दास छुवारु, सुभाष शिंगाटा, सरविंदर नेगी, ठाकुर सेन नेगी, सरवन दास, प्रधान शीला देश कुलवंता सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं यशवंत छाजटा के जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने पर रोहड़ू मंडल कांग्रेस ने यशवंत छाजटा को बधाई दी । कांग्रेस मंडल रोहड़ू के अध्यक्ष श्री ईश्वर दास छुवारु ने कहा कि कांग्रेस मंडल रोहड़ू छाजटा को जिला शिमला का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया और रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने भी छाजटा को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। वहीं भगत सिंह ठाकुर, दिनेश चौहान, किरण दत्ता, सोहन लाल चौहान, खुशी राम चौहान,  निरंजन चौहान, शमशेर ठाकुर, अमर सिंह धानटा, शक्ति लाल नेगी, जनार्धन नेगी, अमर नाथ नेगी,  ठाकुर सेन,  अजीत राणा,  हैप्पी मेहता, सतपाल गोल्डी, सुशील चौहान ने छाजटा के अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त की।