दिवाली… दस के बाद भी धमाके

ऊना —  ऊना में हाई कोर्ट के आदेशों के बाबजूद भी लोगों ने देर रात तक जमकर पटाखे फोडे़ गए। धमाकेदार बम चलाए गए व गगनचुंबी आतिशबाजी भी हुई। हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार दिवाली के दिन रात दस बजे तक पटाखे चलाने का समय निर्धारित किया गया था। इसे तमाम जिलों के मुखियों को इन निर्देशों की पालना करने को कहा गया था, लेकिन इसे बाबजूद भी जिला में जमकर देर रात 12 बजे तक पटाखे चलाए गए। वहीं कुछ लोगों ने समाचार पत्रों में आ रही खबरों को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट के आदेशों को माना व रात दस बजे से पहले ही पटाखे चलाने बंद कर दिए थे, वहीं वातावरण प्रदूषित हो गया। कोर्ट के निर्देशों को जिला प्रशासन समय रहते आम जनता तक नही पहुंचा पाया और न ही कोर्ट के निर्धारित समय, जिसमें दस बजे के बाद पटाखे चलाने पर प्रतिबंध था को लेकर भी जन जागरूकता अभियान नहीं चला पाया। इसके चलते कोर्ट के आदेश भी हर किसी परिवार व नागरिक तक नही पहुंच पाए। इसके चलते न्यायलय के आदेशों की अवहेलना कर पटाखों का छोर आधी रात के बाद भी चलता रहा। वहीं बिना लाइसेंस के भी पटाखे देर रात तक दुकानदार मंहगे दामों पर बेचते रहे। गनीमत यह रही कि ऊना में प्रशासन की सुस्ती के बाबजूद कोई बड़ा हादसा घटित नही हुआ। अन्यथा लापरवाही से आग से बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। क्योंकि दुकानदारों ने बीच शहर में भारी मात्रा में विस्फोटक पटाखे रखे हुए थे। अगर कोई चिंगारी उड़ती तो बाजार में आग से बड़ा हादसा हो सकता था। जिसके लिए भी प्रशासन ने समय रहते कोई सख्त कदम नहीं उठाया।