धूप से चढ़ा पारा

By: Oct 6th, 2017 12:01 am

शिमला — प्रदेश में 15 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य में अगले सप्ताह भी मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को राज्य भर में चटक धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में उछाल आया है। मौसम शुष्क रहने से कल्पा को छोड़कर शेष हिमाचल के अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक का उछाल आया है। शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, नाहन, सोलन के अधिकतम पारे में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। धर्मशाला, चंबा और हमीरपुर में एक डिग्री तक पारा चढ़ा है। ऊना में गुरुवार को सबसे अधिक 35 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। बिलासपुर, हमीरपुर, सुंदरनगर और भुंतर में भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App