फ्यूजन लुक में यूं दिखें आकर्षक

By: Oct 1st, 2017 12:09 am

फ्यूजन लुक में यूं दिखें आकर्षकnewsत्योहारों का मौसम दस्तक देने ही वाला है। त्योहारों के इस मौसम में फ्यूजन लुक अपनाएं जो आपको औरों से अलग दिखाने के साथ ही स्मार्ट लुक भी देगा। लीक से हटकर नजर आने के लिए सिल्वर हिंट के साथ कढ़ाई या प्रिंट वाली मिडी ड्रेस पहन सकती हैं। त्योहारों का नए अंदाज में स्वागत करने के लिए आप खूबसूरत मैक्सी गाउन भी पहन सकती हैं। अगर आप अपने लुक को सिपंल, लेकिन क्लासी रखना चाहती हैं तो जंप सूट पहन सकती हैं। आरामदायक कपड़े, हल्के या चटक रंग के जंप सूट पहनने में सहज भी महसूस होते हैं। इनके साथ आप स्टेटमेंट नेकलेस और आकर्षक कान के आभूषण पहन सकती हैं। जो महिलाएं या युवतियां अपने कपड़ों व लुक को लेकर थोड़ा उलझन में हैं, वे प्लेन टी-शर्ट के साथ धोती पैंट पहन सकती हैं। धोती पैंट खूबसूरत चटक रंगों में आते हैं और पहनने पर सहजता भी महसूस कराते हैं। इसके साथ बोल्ड स्टेटमेंट नेकलेस पहनना न भूलें, क्योंकि ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App