बनौर पंचायत में 18 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

By: Oct 31st, 2017 12:10 am

सुखराम चौधरी पर जताया विश्वास, भाजपा ने मजबूत की पंचायत

पांवटा साहिब —  पांवटा साहिब के आंजभौज क्षेत्र में चूना पत्थर माइनों के कारण आर्थिक रीढ़ मानी जाने वाली क्षेत्र की बनौर पंचायत से 18 परिवारों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें क्षेत्र के कद्दावर नेता बिशन सिंह ठेकेदार भी शामिल है। भाजपा उम्मीदवार सुखराम चौधरी ने सभी का मालाएं पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और उन्हें पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। सोमवार को सुखराम चौधरी अपने चुनावी प्रचार के दौरान आंजभौज के बनौर गांव में पहुंचे। उनके साथ पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह भी साथ रहे। उनकी मौजूदगी में ही बनौर के इन परिवारों ने भाजपा ज्वाइंन की। इस मौके पर सुखराम चौधरी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे को साथ लेकर चल रही है जिस कारण लोग भाजपा से जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांवटा के विधायक ने पांच साल में कुछ नहीं किया। प्लानिंग की बैठकों में नहीं गए और कोई नई योजना नहीं बनाई। अपने कार्यकाल में उन्होंने 34 करोड़ की लागत से बाता नदी का तटीयकरण किया जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि कटाव से बच गई। हर पंचायतों में सिंचाई और पेयजल योजनाएं पूरी करवाई। सड़कें चकाचक की थी। उसके बाद कांग्रेस कार्यकाल में सड़कों पर कोई काम नहीं हुआ। इससे पूर्व रविवार की देर शाम को सुखराम चौधरी नघेता पंचायत के आगरो और भैल्ला गांव में पहुंचे और अपने लिए समर्थन जुटाया। भाजपा मीडिया प्रभारी चरनजीत सिंह चौधरी ने दावा किया कि आंजभौज की आठ पंचायतों के चुनावी प्रचार के दौरान सैकड़ों परिवार भाजपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर मुख्यतौर पर रघुवीर सिंह (आगरो से), सियाराम पहलवान (सनोग से), इंद्र सिंह सनोग से, अत्तर सिंह (पूर्व पंचायत प्रधान डांडा-पागर से), पवन शर्मा (अंबोया से), काकाराम शर्मा (नघेता से), मुंशी राम ( नघेता से), जग्गी राम शर्मा (नघेता से), अमर सिंह (नघेता से), तुलसी राम (पूर्व बीडीसी मेंबर सुनोग), बिशन सिंह ठेकेदार (बनौर से), बलबीर चौहान (बनौर से), सियाराम हजराणा (बनौर से), सियाराम दुलेईक (बनौर से) और खेवटा राम (नघेता से) आदि मौजूद रहे।

भाजयुमो ने पुरुवाला-कांशीपुर में मांगे वोट

पांवटा विधानसभा के पुरूवाला कांशीपुर पंचायत में युवा मोर्चा के अध्यक्ष पवन चौधरी एवं किसान मोर्चा के अध्यक्ष मोहन सिंह सहोता ने कार्यकर्ताओं के संग पूरी मोर्चे बंदी के साथ सुखराम चौधरी के लिए डोर टू डोर प्रचार किया व वोट मांगे। इस मौके पर ग्राम पंचायत पुरूवाला के प्रधान कलम चौधरी, उपप्रधान ओम प्रकाश, उपप्रधान बहराल राजेंद्र कुमार, रूप राम कश्यप, सतनाम सिंह, राजपाल, सुरेंद्र सिंह, दिनेश चौधरी, अनिल चौधरी, रियासत अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App