बालिका आश्रम भवन जनता का

By: Oct 2nd, 2017 12:10 am

newsगरली  —  धरोहर गांव गरली स्थित मूंही में रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चार करोड़ की लागत से बने बालिका आश्रम भवन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कुछ पल आश्रम में रह कर बालिकाओं के साथ समय बिताते हुए उन्हें अपनेपन का एहसास दिलवाया साथ ही बच्चियों को मिठाई बांटी।  बालिका आश्रम भवन में 80  बालिकाओं के रहने की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में इस आश्रम में 34 बालिकाएं रह रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सहकारिता मंत्री धनीराम शांडिल,  कामगार कल्याण बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरिंद्र सिंह मनकोटिया, स्वतंत्रता सेनानी बोर्ड के उपाध्यक्ष पंडित सुशील रतन, विधायक संजय रतन, निदेशक महिला एवं बाल विकास मानसी सहाय ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक दिलीप कुमार नेगी,  जिला बाल संरक्षण अधिकारी केएस शर्मा, संयुक्त निदेशक बाल एवं महिला विकास शिमला आरएस गुलेरिया,  तिलक राज आचार्य, सीडीपीओ देहरा अश्वनी शर्मा,  सीडीपीओ  अनिल कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग वीपी सिंह व क्षेत्र के  गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App