ब्रह्मर्षि स्कूल में परखा बच्चें का ज्ञान

भुंतर —  जिला कुल्लू के जरड़ में स्थित ब्रह्मर्षि मिशन स्कूल में सदन स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। इस मौके पर पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए प्रतियोगिता करवाई गई। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधक स्वयंप्रभा परिव्राजिका और प्रधानाचार्य नरेंद्र ठाकुर सहित सभी अध्यापक भी मौजूद रहे। विज्ञान विषय की प्रतियोगिता में विपाशा सदन से रिया महंत, अन्नया, राशपा, राधिका छाबड़ा, आर्यन प्रथम, आर्यभट्ट सदन से ईशान, चंदन, आकाश, जिज्ञासा द्वितीय, कारगिल हाउस से कनिष्का, महेश, आंचल, दिव्या तृतीय रहे। छठी से आठवीं तक की श्रेणी में कारगिल सदन के तन्वी, अमन व लक्ष्य प्रथम, आर्यभट्ट सदन से अनुकृति, स्पर्श, दिव्यांग द्वितीय, याशिका, आशीष व शौर्य चाणक्य सदन से तृतीय रहे। तीसरी से पांचवीं कक्षा के बीच विपाशा सदन से प्राशिका, सुखमणि तथा शोर्य प्रथम, चाणक्य सदन से अमोदिनी, याशिका और कृतिका द्वितीय व आर्यभट्ट सदन से अलीशा, नम्रता और अर्णव तीसरे स्थान पर रहे। अंग्रेजी विषय की प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन के सोम्या, मैथिली, स्वास्तिक ने पहला, चाणक्य सदन के एंजल, धनवीर और सारिका ने दूसरा तथा कारगिल सदन के सुकृति, नम्रता व शोर्य ने तीसरा स्थान पाया। पहली व दूसरी कक्षा के वर्ग में चाणक्य सदन के अक्षरा, अविक्षित व ईशिका ने पहला, कारगिल सदन के मेधावनी, रितिका व दीपांशी ने पहला, आर्यभट्ट से रिधिमा, इप्सिता व आदित्य ने दूसरा व विपाशा सदन अंशुल, अक्षरा व आरुष ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की प्रबंधक ने सभी विजेता बच्चों के प्रयासों को सराहा और उन्हें बधाई दी। उन्होंने सभी बच्चों और अध्यापकों को दीपों के पर्व दिवाली की भी बधाई दी।