भाजपा-कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बने रविंद्र सिंह डोगरा

सुजानपुर  —  विगत तीन सालों से सुजानपुर में सामाजिक कार्यों को अंजाम देते हुए रविंद्र सिंह डोगरा आज उस मुकाम पर पहुंच गए हैं ,जहां पर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशी भी उनको एक चुनौती मानते हैं। हालांकि चुनावों से पहले सभी लोग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिंह डोगरा को नजरअंदाज कर रहे थे, लेकिन सुजानपुर से उन्होंने अपना नामांकन भरकर सबको चौंका दिया। गुरुवार को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी और डोगरा ने नामांकन वापस नहीं लिया है और अब रविंद्र सिंह डोगरा सुजानपुर के  चुनावी रण में अपनी तलवार लहराएंगे। गौर करने वाली बात यह है कि सबसे युवा, काबिल और तकनीकी रूप से सक्षम उम्मीदवार सुजानपुर से रविंद्र सिंह डोगरा ही हैं और बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ-साथ लगवालती के युवाओं का भी उनको भरपूर समर्थन प्राप्त है। यही कारण है कि जैसे ही एक बुजुर्ग महिला को पता चला कि डोगरा चुनाव लड़ रहे हैं, तो वह बीमार होने के बावजूद अपना आशीर्वाद देने उनके कार्यालय पहुंच गईं।