भारतीय फुटबाल का नया अध्याय आज से

By: Oct 6th, 2017 12:08 am

फीफा अंडर-17 विश्व कप का शुक्रवार को आगाज होगा। वर्ल्ड कप में सवा अरब देशवासियों की उम्मीदों का बोझ लिए भारतीय युवा फुटबालर अपनी छाप छोड़ने को बेताब हैं। तमाम बाधाओं के बावजूद ये युवा दुनिया को दिखाने को तैयार हैं कि वे भी किसी से कम नहीं हैं। इन्हें पता है इनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है और पाने के लिए बहुत कुछ है….

NEWSNEWSनई दिल्ली— दुनिया के फुटबाल मानचित्र पर छाने के लिए तैयार भारत की जूनियर टीम शुक्रवार से शुरू होने जा रहे फीफा विश्वकप अंडर-17 टूर्नामेंट में एक नए अध्याय के आरंभ के लिए उतरेगी, जहां उसका लक्ष्य मजबूत तथा अनुभवी अमरीकी टीम के खिलाफ ऊंचे मनोबल और देशवासियों के अपार समर्थन के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत करना होगा। ‘ब्लू कब्स’ नाम से मशहूर जूनियर भारतीय टीम के खिलाड़ी निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों से हैं, जो दुनिया के सामने खुद को साबित करने के इस मौके को अच्छी तरह समझते हैं। भारत की जमीन पर पहली बार हो रहे फीफा टूर्नामेंट में दुनिया के 24 देश हिस्सा ले रहे हैं, जो छह से 28 अक्तूबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में देश के छह विभिन्न शहरों में मुकाबलों के लिए उतरेंगे। यह पहला मौका है, जब भारत किसी भी वर्ग के फीफा विश्वकप फाइनल्स में हिस्सा ले रहा है। भारत को मेज़बान होने की हैसियत से टूर्नामेंट में सीधे क्वालिफिकेशन मिला है और यह उसके लिए वैश्विक स्तर का अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। भारत दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत मजबूत अमरीकी टीम के खिलाफ करने जा रहा है, जिसने फीफा फीफा अंडर-17 विश्वकप के कुल 16 संस्करणों में से 15 में हिस्सा लिया है। दूसरी ओर भारतीय टीम अनुभव के लिहाज़ से अमरीका से काफी पीछे है, जो पहली बार फीफा टूर्नामेंट में खेलने उतर रही। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है और कई विदेशी दौरों तथा बड़े क्लबों के साथ खेलकर भी उसके खिलाडि़यों को काफी अनुभव हासिल हुआ है।

प्रसारण

* देश में पहली बार अंडर-17 फीफा वर्ल्डकप

*  अमरीका के खिलाफ मजबूत शुरुआत के लिए उतरेंगे ब्लू कब्स

भारत बनाम अमरीका : शाम आठ बजे से, नई दिल्ली

सोनी पिक्चर नेटवर्क व डीडी स्पोर्ट्स पर

आज अन्य मुकाबले

* कोलंबिया बनाम घाना – शाम पांच बजे से,नई दिल्ली *  न्यूजीलैंड बनाम तुर्की- शाम पांच बजे से, नवी मुंबई *  पराग्वे बनाम माली- शाम आठ बजे से, नवी मुंबई

टीम

मणिपुर — धीरज सिंह, बोरिस सिंह थांगजाम, सुरेश सिंह वांगजाम, कुमनथेम मीतेई, अमरजीत सिंह कियाम, जैकसन सिंह, मोहम्मद शाहजहां, नोंगदंबा नाओरेम। पंजाब : प्रभुशकन सिंह गिल, सनी धालीवाल, अनवर अली। बंगाल : जितेंद्र  सिंह, अभिजीत सरकार, रहीम अली। कर्नाटक : संजीव स्टालिन, हेंड्री एंटोनी। महाराष्ट्र : नमित संदीप देशपांडे, अनिकेत अनिल जाधव। सिक्किम : कोमल थटाल। मिजोरम : लालेंगमाविया। केरल : राहुल केनोली प्रवीण।

इनामी राशि

फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप की विजेता टीम को इस बार चमचमाती ट्रॉफी के साथ 200000 अमरीकी डालर इनामी राशि के रूप में मिलेंगे। उपविजेता  टीम को 40000 अमरीकी डालर की राशि दी जाएगी।

खेल मंत्री ने जांचा स्टेडियम

NEWSनई दिल्ली — फीफा अंडर 17 फुटबाल विश्वकप शुरू होने से एक दिन पहले केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने गुरुवार को यहां आखिरी बार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाआें का जायजा लिया

2013

2013 में मिली थी मेजबानी, तब अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ी चुने थे। 14 हजार के करीब बच्चों के ट्रायल टीम के लिए हुए, इन्हीं में 21 खिलाड़ी चुने


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App