रंगड़ों ने पहुंचाया चार को अस्पताल

बंगाणा – उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत छपरोह के गांव रछोल में रंगड़ों के हमले से चार लोग घायल हुए हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इनका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक रछोल में दोपहर करीब दो बजे रंगड़ों ने लोगों पर हमला कर दिया। इससे चार लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान माया देवी(47), रणवीर सिंह(30), कुसुम(50) व सौरभ(14) के रूप में हुई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है