रातोंरात 37 क्विंटल सरिया गायब

By: Oct 29th, 2017 12:15 am

पटड़ीघाट के कलखर-तमलेड में चोरों ने किया हाथ साफ

पटड़ीघाट— उपमंडल की पटड़ीघाट पंचायत के कलखर और तमलेड में दो निर्मार्णाधीन घरों के बाहर रखा सरिया चोरी होने का मामला सामने आया है। इसमें चोरों ने दो चार नहीं  बल्कि 37 क्विटंल सरिए पर ही हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार इतनी बड़ी मात्रा में सरिया ले जाया कैसे गया। इतनी बड़ी मात्रा में जब सरिया गाड़ी में   लोड किया गया तो किसी ने भी कुछ क्यों नहीं देखा या सुना। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौक पंचायत के गांव डोह के चौक निवासी दिनेश कुमार पुत्र मस्त राम जाहू नेरचौक सुपर हाई-वे पर कलखर के पास अपना मकान बनवा रहे हैं। गत दिन वह अपने मकान का काम करवा कर अपने पैतृक गांव चले गए और निर्माणाधीन मकान के बाहर सड़क पर खुले में ही 32 क्विंटल सरिया  वहीं छोड़ दिया। अगली सुबह जब वह निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचे तो  सरिया गायब था। दिनेश कुमार ने आसपास के घरों में रहने वालों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी इस बारे में नहीं बता सका। दिनेश कुमार ने तब पुलिस चौकी  हटली में जा कर शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। इस बीच एक अन्य व्यक्ति दुर्गा राम पुत्र धन्ना राम निवासी गांव जाधरयाणी भी तमलेड़ में इसी सड़क पर मकान बना रहा है और शाम को वह भी और दिनों की तरह सड़क के किनारे पांच क्विंटल सरिया रख कर चला गया। सरिए का मूल्य 20 हजार है। अगले दिन जब दुर्गा राम निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचा तो उसके द्वारा रखा सरिया भी गायब था। इसके बाद दर्गाराम ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने पुष्टि करते हुए बताया की जांच चल रही है शीघ्र ही अपराधी हिरासत में होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App