रिजाइन करे कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी

By: Oct 6th, 2017 12:01 am

ऊना —  पांच सालों में एसएस जोगटा की प्रदेश कार्यकारिणी नियमित कर्मचारियों की एक भी मांग सरकार से मनवाने में सफल नहीं हुई है। सुरेंद्र मनकोटिया ने भी कर्मचारी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनकर कर्मचारियों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया। इसलिए हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की नोमिनेट प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी तुरंत प्रभाव से त्यागपत्र दे। यह मांग महासंघ के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सिंह रायजादा ने की है। उन्होंने कहा कि महासंघ ने हमेशा ही कर्मचारियों को सरकार से मांगें मनवाने का झांसा दिया है व कर्मचारियों के नाम पर स्वार्थ की राजनीति की है। महासंघ सरकार से कोई भी मांग पूरी करवाने में सफल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि महासंघ की प्रतिष्ठा के अनुरूप नए चुनाव करवाए जाएं, ताकि भविष्य में कर्मचारियों के हितों की रखवाली की जा सके। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पहली जनवरी, 2006 से 4-9-14 की वेतन वृद्धि की मांग सहित सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने और पुरानी पेंशन स्कीम लागू करवाने जैसी मांगों पर भी सरकार कोई निर्णय नहीं ले सकी, जो महासंघ के प्रदेश नेतृत्त्व की असफलता का उदाहरण है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App