रूसा आर्डिनेंस को प्रस्ताव तैयार

By: Oct 1st, 2017 12:01 am

प्रदेश विश्वविद्यालय के समिति सदस्यों ने प्रणाली पर की चर्चा

 शिमला— हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय  उच्चतर शिक्षा प्रणाली यानी रूसा के लिए आर्डिनेंस तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है। आर्डिनेंस तैयार करने के लिए गठित समिति की ओर से आर्डिनेंस में क्या शामिल किया जाना है, इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके लिए एक बैठक विवि कमेटी रूम में आयोजित कर सभी समिति सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की है। समिति ने तय किया है यूजी में चार सालों से लागू रूसा के लिए आर्डिनेंस तैयार करने की प्रक्रिया विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों पर ही पूरी की जाएगी। विवि ने अंडर ग्रेजुएट स्तर पर रूसा को सत्र 2016-17 में लागू किया है। अब इसी आधार पर विवि की यह गठित कमेटी आर्डिनेंस तैयार करेगी। प्रदेश में सत्र 2013-14 से रूसा यूजी स्तर पर लागू है, लेकिन अभी तक विवि प्रशासन ने इसे लेकर आर्डिनेंस तैयार नहीं किया है। अब विवि प्रशासन सत्र 2016-17 के नियमों पर इसे तैयार करने में जुट गया है। आर्डिनेंस तैयार करने के लिए गठित कमेटी ने तय किया है कि विवि डीन प्लानिंग एंड टीचर मैटर द्वारा सत्र 2016-17 के आधार पर तय रूसा के संशोधन व रेगुलेशन का पूरा ड्राफ्ट तैयार करने का कार्य करेगा। इसके बाद इस तैयार प्रस्ताव को विवि की बोर्ड ऑफ स्टडीज के साथ ही विवि की अन्य फैकल्टी में रखकर पास किया जाएगा। इसके प्रस्ताव को तैयार करने के लिए कुछ मामलों पर चर्चा कर उन्हें कमेटी ने स्पष्ट किया है।

छात्रों को इस आधार पर मिलेंगे ग्रेड

रूसा में छात्रों को मिलने वाले ग्रेड में ओ ग्रेड 10 सीजीपीए आउट स्टैंडिंग, ए प्लस नौ सीजीपीए एक्सीलेंस, ए ग्रेड आठ सीजीपीए वेरी गुड, बी प्लस सात सीजीपीए गुड, बी ग्रेड छह सीजीपीए अब एवरेज, सी ग्रेड पांच सीजीपीए एवरेज, डी ग्रेड चार सीजीपीए पास, एफ ग्रेड शून्य सीजीपीए फेल और ए बी ग्रेड, शून्य सीजीपीए अबसेंट दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App