विकास के दम पर मैदान में उतरी है कांग्रेस

By: Oct 31st, 2017 12:07 am

प्रत्याशी कुलदीप पठानिया ने चुनाव प्रचार अभ्यिन के दौरान किया दावा

हमीरपुर  — विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पठानिया ने कहा कि जनता हमीरपुर का संपूर्ण विकास चाहती है। हमीरपुर का संपूर्ण विकास कांग्रेस सरकार में ही संभव है। प्रदेश कांग्रेस सरकार में हमीरपुर में कई विकासात्मक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को विकास के लिए ही जाना जाता रहा है। इस ध्येय के साथ ही वह इस बार चुनावी दंगल में उतरे हैं। यह बात उन्होंने सोमवार को अपने प्रचार अभियान के दौरान कही। सोमवार को उन्होंने पंझाली, डुग्घा, रोपा पंचायत, बल्ह पंचायत, अणु व वार्ड नंबर पांच का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई नुक्कड़ सभाएं कीं। गांवों में पहुंचने पर कुलदीप पठानिया का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ उनके कार्यकर्ता तथा समर्थन  साथ रहे। समर्थकों ने भी नुक्कड़ सभाओं के दौरान कुलदीप पठानिया के पक्ष में लोगों का समर्थन मांगा। कुलदीप पठानिया ने कहा कि अगर जनता उन्हें विजयी बनाती है ,तो आने वाले समय में हमीरपुर की तस्वीर बदल जाएगी। विकास के नाम पर हो रहे भेदभाव को समाप्त कर हमीरपुर को आदर्श जिला बनाया जाएगा। उन्होंने सभाओं के दौरान विकास के नाम पर लोगों से समर्थन मांगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App