विदेशी मुद्रा भंडार 37.6 करोड़ डालर घटा

मुंबई — देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में 37.58 करोड़ डालर की गिरावट के साथ 399.92 अरब डालर रह गया। इससे पहले 13 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में यह 1.50 अरब डालर बढ़कर 400.30 अरब डालर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 20 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 36.59 करोड़ डालर की गिरावट दर्ज की गई और यह 374.91 अरब डालर पर आ गया। स्वर्ण भंडार 21.24 अरब डालर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 59 लाख डालर घटकर 2.27 अरब डालर और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डालर की गिरावट के साथ 1.50 अरब डालर रह गया।