विद्युत सब-स्टेशन में आग

By: Oct 1st, 2017 12:10 am

newsसुजानपुर  —  विद्युत सब-स्टेशन सुजानपुर में शनिवार को आग लग गई। आग लगने से जोरदार धमाकों के साथ पूरे शहर की बत्ती गुल हो गई, जो देर शाम तक बहाल हुई। गनीमत यह रही कि इस घटना में विद्युत बोर्ड को छोड़ किसी को नुकसान नहीं हुआ। बोर्ड नुकसान का आकलन कर रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नौ बजे के करीब सुजानपुर शहर में दो जोरदार धमाके हुए। इसके बाद एकदम से बत्ती गुल हो गई। विद्युत सप्लाई ठप होने के बाद विद्युत सब-स्टेशन सुजानपुर नजदीक फायर आफिस में लगे बड़े ट्रांसफार्मर आग की भेंट चढ़ गए। इस घटना के तुरंत बाद ही बोर्ड के कर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए जहां आग को काबू में किया, वहीं अन्य उपकरणों को जलाने से बचाया। आगजनी की इस घटना के तुरंत बाद विद्युत बोर्ड ने अपनी पीएनटी टीम कांगड़ा व सुंदरनगर से मंगवाई जो राहत कार्य में जुट गई है। विद्युत व्यवस्था देर शाम को बहाल हुई। आगजनी और विद्युत शॉर्ट के क्या कारण रहे विभाग इस संबंध में जांच कर रहा है।  सुजानपुर विद्युत बोर्ड में तैनात एसडीओ हेमराज ठाकुर ने बताया कि विद्युत सब-स्टेशन पटलांदर 11 केवी के अंतर्गत किसी वर्ग ने वृक्ष आदि का कटान कर विद्युत तारों पर फेंक दिया है। इसके चलते विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। यह कटान किसने किया है, इस संबंध में जांच की जा रही है। इस उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App