वीरभद्र ने दबाया रिमोट और…

By: Oct 1st, 2017 12:10 am

news newsशिमला  —  राजधानी शिमला में अच्छाई की बुराई पर जीत का पर्व दशहरा बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। शिमला के जाखू मंदिर में रिमोट का बटन  दबा कर रावण दहन किया गया। आखिरकार तीसरे साल टेक्नोलॉजी के आगे रावण टिक नहीं पाया और रिमोट का बटन दबा कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रावण दहन किया। मुख्यमंत्री द्वारा रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया रिमोट से किया गया। ऐतिहासिक जाखू मंदिर में  बीते दो सालों से रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को जलाने के लिए वायरलेस रिमोट की आधूनिक तकनीक इस्तेमाल की जा रही है, लेकिन दोनों ही वर्ष रिमोट का बटन दबाने से पुतले नहीं जले तो मशाल का सहारा रावण दहन के लिए लेना पड़ा। इस बार तीसरे वर्ष रिमोट से पुतले जलाने की तकनीक कारगर साबित हुई। हर बार दशहरे के लिए जाखू मंदिर में बनाए जाने वाले पुतलों के लिए विशेष रूप से पंजाब से कारीगर बुलाए जाते है। इन्हें बनाने के लिए लाखों रुपए की राशि खर्च की जाती है। बीते दो वर्षों से रिमोट से  रावण के न जलने पर मंदिर कमेटी के साथ ही  दशहरा उत्सव देखने ओन वाले लोग भी  हताश दिख रहे थे लेकिन इस वर्ष सबकी इच्छा की पूर्ति हुई। मुख्यमंत्री ने सवा छह बजे के करीब रावण दहन किया। इस अवसर पर उन्होने प्रदेश की जनता को पर्व की बधाई दी। जाखू मंदिर में दशहरे पर आयोजित कार्यक्रम पर सैकड़ों लोगों ने बुराई पर अच्छाई के पर्व का खूब आनंद उठाया।  रावण दहन से पहले जाखू मंदिर में जोरदार आतिशबाजी का दौर चला, जिससे पूरा आकाश मंडल जगमगा उठा। पर्व को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। पुतले जलते हुए चारों तरफ आाितशबाजी चलने लगी। धूं-धूं कर जले रावण, मेघनाथ, और कुंभकर्ण के पुतले को देख लोग बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व लोग हर्षोल्लास से मना रहे थे। बच्चें, बुढ़े और जवान सभी इस पर्व की खुशियों को मनाने के लिए एकत्रित हुए। शहर के अन्य क्षेत्र संकटमोचन, समरहिल, भराड़ी, जुन्गा, टुटू, कृष्णानगर आदि क्षेत्रों में भी रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले फूंके गए। जाखू मंदिर में सुबह से ही विजय दशमी को लेकर मेला व उत्सव का रंग देखने को मिला। मंदिर में खाने पीने संबधी स्टालों के अलावा दिन भर भंडारे का दौर चलता रहा। समय बीतने के साथ साथ सभी में पुतलों को जलते हुए देखने लिए उत्सुकता बढ़ने लगी। बच्चे इसे देखने के लिए ज्यादा उत्साहित दिखे। इन झांकियों का मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी इस अवसर पर प्रभु रामचंद्र की खूबसूरत झांकियां निकाली गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App