शांडिल ने सलोगड़ा हरठ में मांगे वोट

By: Oct 31st, 2017 12:10 am

सोलन —  सोलन निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी डा. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोमवार को चुनावी प्रचार के तहत सोलन ब्लॉक के मनसार गांव से प्रारंभ किया। उसके बाद सलोगड़ा हरठ, दघोग, बेर, आंजी, बसाल, डांगरी, रबौण, चिलडी, मनलोग, तोप की बेड, घट्टी, सपरून, कायलर आदि जगहों पर जाकर लोगों से वोट के लिए अपील की और वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जन हितैषी व विकासात्मक योजनाओं की जानकारी दी और प्रदेश में पुनः कांग्रेस सरकार को बहुमत से जीताने का जनता से आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में राज्य में 35 नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आरंभ किए हैं, ताकि युवाओं को मांग के अनुरूप तकनीकी रूप से तैयार किया जा सके। महिलाओं को विशेषकर जानकारी दी कि प्रदेश मे 19000 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र खोले गए , जिस कारण कोई भी बच्चा शिक्षा की पहल करने से वंचित न रह सके। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ौतरी जैसे अनेक विकास कार्य मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में हुए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App