सुखविंदर सुक्खू होंगे कांग्रेस चुनाव समिति के चेयरमैन

राहुल गांधी ने की समितियों की घोषणा; मुकेश अग्निहोत्री देखें प्रचार, कौल के जिम्मे घोषणा पत्र

शिमला— कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए विभिन्न समितियों की घोषणा कर दी है। सुखविंदर सिंह सुक्खू को चुनाव समिति का चेयरमैन बनाया गया है। इसमें वीरभद्र सिंह सदस्य होंगे। साथ ही आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर, विद्या स्टोक्स, जीएस बाली, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा, धनीराम शांडिल, हर्ष महाजन, जीआर मुसाफिर, हरभजन सिंह, रामनाथ विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। समन्वयक समिति में सुशील शिंदे, वीरभद्र सिंह, रंजीता राजन, आनंद शर्मा, विद्या स्टोक्स, कौल सिंह, बाली, हर्ष, पुष्पराज, यशवंत, बुद्धि सिंह, नरेश चौहान शामिल हैं। इसमें सुक्खू कन्वीनर होंगे। सुक्खू को कैंपेन समिति का भी चेयरमैन बनाया गया है। इसमें स्टोक्स कन्वीनर हैं। साथ ही प्रतिभा सिंह, कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, राकेश कालिया, आईडी लखनपाल, प्रो. चंद्रकुमार, सत्य प्रकाश ठाकुर, अरुण शर्मा, रघुवीर बाली को भी जगह मिली है। प्रचार समिति के चेयरमैन मुकेश अग्निहोत्री होंगे। राजेंद्र शर्मा इसके कन्वीनर होंगे। इसमें नीरज भारती, आदर्श सूद, तिलक राज, कुलदीप पठानिया, तरुण पाठक, गोपाल कृष्ण, अमित भरमौरी, विशाल चंबियाल, नीरज नैय्यर, राजेंद्र ठाकुर, विवेक कुमार, अनूप रत्न, शशि किरण, चिंतबर नेगी, हरिचंद, हरमिंद्र ठाकुर, बृज राज, आईएन मेहता, सुधीर आजाद, इकबाल मोहम्मद, ब्रिगेडियर राजेंद्र राणा, मनभरी देवी के अलावा के सभी जिलाध्यक्ष होंगे। कौल सिंह मेनीफेस्टो कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। इसमें सुक्खू, वीरभद्र सिंह, जगत नेगी, रोहित ठाकुर, हरिश जनारथा, रोहित ठाकुर, सुरेश कुमार आदि शामिल हैं। इसी तरह अनुशासत्मक समिति का चेयरमैन एएन विद्यार्थी को बनाया गया है। इसमें कुलदीप, तिलक राज, संजय अवस्थी को भी जगह मिली है।