हमीरपुर का विकास मेरा मकसद

हमीरपुर— विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पठानिया ने कहा कि जनता को उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है। इस बार हमीरपुर में कांग्रेस की जीत निश्चित है। हमीरपुर का संपूर्ण विकास करवाना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में हमीरपुर का चहुमुखी विकास सुनिश्चित किया गया है। इसीके बलबूते इस बार हमीरपुर में कांग्रेस विजय पताका लहराएगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के लोग भाजपा से पूरी तरह उब चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर लोग हमीरपुर में भाजपा को मुंहतोड़ जबाव देंगे। कांग्रेस प्रत्याशी ने हमीरपुर में अपना चुनावी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उनके समर्थक व कार्यकर्त्ता भी उनके समर्थन में डोर टू डोर समर्थन मांग रहे हैं। शनिवार के दिन कुलदीप पठानिया ने नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हमीरपुर में अथाह विकास हुआ है। हरेक वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। हमीरपुर में जीत के साथ ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह बात उन्होंने चांगर, सेर बलौणी, धनेड़, ललीण, बारी फरनोहल व वार्ड नंबर एक में आयोजित ग्राम सभाओं के दौरान कही। शनिवार को कुलदीप पठानिया ने अपने प्रचारकों व कार्यकर्त्ताओं के साथ चांगर, सेर बलोनी, धनेड़, ललीण, बारी फरनोल व वार्ड नंबर एक एक ग्राम पंचायतों का दौरा किया। यहां पर वह लोगों से रू-ब-रू हुए। पंचायतों में पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने हर पंचायत के सभी गावों में जाकर जनसभाएं की व लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार बनते ही हमीरपुर के लोगों की समस्याओं का तुरंत प्रभाव से हल किया जाएगा। लोगों ने भी कांग्रेस प्रत्याशी से अपने मन की बात सांझा की। उन्होंने कहा कि हमीरपुर क्षेत्र का संपूर्ण विकास करवाया जाएगा। भाजपा ने अपने चहेतों को ही लाभ पहुंचाया है। विकास के दम पर ही कांग्रेस फिर से सत्ता में काबिज होगी। इस दौरान उन्होंने अपन पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जनसभाओं के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कुलदीप पठानिया 29 अक्तूबर को अपने कार्यकर्त्ताओं के साथ नारा, ब्राहलड़ी, जंगल रोपा, दड़ूही ग्राम पंचायतों व वार्ड नंबर दो का दौरा करेंगे।