हेवर बोर्ड पर बैठकर घर की सफाई

सफाई करने के मजेदार अंदाज से इंटरनेट पर छाई यह महिला! घर में सफाई तो हर कोई करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जिस मजेदार अंदाज से एक महिला झाड़ू लगा रही है, उस तरह से किसी ने भी आज तक झाड़ू नहीं लगाया होगा। इन दिनों इंटरनेट पर घर में झाड़ू लगाती एक महिला वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में महिला एक हेवर बोर्ड पर मजेदार अंदाज में झाड़ू लगा रही है। वीडियो में महिला का बैलेंस देखने लायक है। यह महिला पाकिस्तान के किसी गांव की बताई जा रही है। यह वीडियो टेक्नोलॉजी के मजेदार उपयोग को दर्शाता है। सोशल मीडिया के सभी प्लैटफार्म्स पर इस वीडियो को कई बार देखा जा चुका है। यह वीडियो काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस वीडियो को लोग परफेक्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं।