अधिकारियों के साथ सीएम दिल्ली रवाना

By: Nov 16th, 2017 12:08 am

शिमला— मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार को दिल्ली गए हैं। उनके साथ अधिकारियों का अमला भी गया है। जानकारी के मुताबिक 17 नवंबर को इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा प्रादेशिक विकास को लेकर हिमाचल को सम्मानित करने की तैयारी है। शिक्षा, स्वास्थ्य व बागबानी के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को लेकर यह पुरस्कार दिए जाने की सूचना है। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी से भी मिल सकते हैं। उनका कुछ अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री 18 नवंबर को शिमला लौटेंगे। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि गुजरात चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली से ही जाएंगे या फिर शिमला आकर वापस जाएंगे। इससे पहले राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री की दिल्ली उड़ान के लिए हेलिकाप्टर की अनुमति मांगी थी। बुधवार को ही इसकी मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री दो बजे दिल्ली रवाना हुए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App