अनुराग ठाकुर ने महेंद्र सिंह को मांगे वोट

संधोल में आयोजित जनसभा के दौरान कांग्रेस सरकार पर जड़ा क्षेत्र की अनदेखी का आरोप

संधोल  —  भाजपा सरकार बनते ही संधोल क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प होगा, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े। यह बात सांसद अनुराग ठाकुर ने संधोल क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में संधोल क्षेत्र की अनदेखी हुई है। उन्होंने वीरभद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस का पूरा कार्यकाल निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि संधोल क्षेत्र में पिछले चार वर्षों से पहले किए गए शिलान्यास के बाद आज एक ईंट तक लगने को मोहताज है।  उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर महेंद्र सिंह को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में  संधोल क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार स्वास्थ्य सुविधा देने में पूरी तरह से नाकाम रही है, लेकिन अब प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही क्षेत्र के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा।इसके उपरांत धर्मपुर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करके क्षेत्र का विकास करवाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही संधोल में विकास कार्य करके तस्वीर बदल दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अब ये भी हैं भाजपा के साथ

भाजपा को दिन प्रतिदिन भारी समर्थन हासिल मिल रहा है।  इसी क्रम में  संधोल में आयोजित चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता संधोल क्षेत्र की दतवाड पंचायत से डिंपल कुमार,  विजय कुमार,  राकेश कुमार, संजीव कुमार, रणजीत, विलनोद कुमार अजय, नीलु, रमेश और किशन कुमार अपने सभी समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं।