करोड़पति बनीं ‘मिस वर्ल्ड’

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता हर साल महिलाओं के लिए आयोजित की जाती है, जो एक अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। इस साल मिस वर्ल्ड का खिताब भारत की मानुषी छिल्लर ने अपने नाम किया है। इससे पहले भारत को यह खिताब 17 साल पहले साल 2000 में बालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दिलाया था। यह एक ऐसा खिताब है जो हर देश के लिए बहुत मायने रखता है। हर साल दुनियाभर के देशों की लड़कियां इसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। मिस वर्ल्ड का ताज पहनने का मतलब है कि उस साल की सबसे खूबसूरत महिला होने का मान मिलना। मिस वर्ल्ड की सबसे खास चीज होती है उसका ताज, जी हां, यह ताज बहुत कीमती होता है। इसमें जड़े हीरे और रत्न बहुत बहुमूल्य होते हैं। इस ताज की कीमत दो करोड़ से पांच करोड़ के बीच होती है। इस ताज के अलावा मिस वर्ल्ड को कैश प्राइज भी दिया जाता है। यह कैश प्राइज लगभग दस करोड़ के आसपास होता है। ताज और कैश प्राइज के साथ ही मिस वर्ल्ड को ट्रेवल अलाउंस भी मिलता है, जिसमें वह सालभर के लिए दुनिया में कहीं भी घूम सकती हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी वाहन पर सफर करने के लिए खर्च नहीं करना पड़ता। मिस वर्ल्ड बनने के बाद बड़े-बड़े ब्रांड भी उन्हें स्पोंसर करते हैं।