‘गीतांजलि’ फिल्म ने मणिरत्न को दिलाई पहचान

फिल्मों को वास्तविकता से रू-ब-रू कराने वाले मणिरत्नम के दो भाई थे और दोनों ही फिल्म निर्माता थे, लेकिन किसी दुर्घटना की वजह से उनके दोनों भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी शादी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुहासनी से 1988 में हुई। सुहासिनी प्रख्यात अभिनेता कमल हासन की भतीजी और चारुहासन की बेटी हैं…

मणिरत्नम का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में हुआ। जब उनका जन्म हुआ तब उन्हें गोपाल रत्नम सुब्रहमण्यम के नाम से जाना जाता था। मणिरत्नम पर उनके पिता का प्रभाव साफ  तौर पर देखा जा सकता है। उनके पिता रत्नम अय्यर  एक फिल्म निर्माता थे, जो वीनस पिक्चर जैसी बड़ी प्रोडक्शन कंपनी के साथ काम कर चुके हैं।

मणिरत्नम ने स्कूली शिक्षा चेन्नई में रहकर पूरी की। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से कॉमर्स क्षेत्र में स्नातक की उपाधि हासिल की। फिल्मों को वास्तविकता से रू-ब-रू कराने वाले मणिरत्नम के दो भाई थे और दोनों ही फिल्म निर्माता थे, लेकिन किसी दुर्घटना की वजह से उनके दोनों भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी शादी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुहासनी से 1988 में हुई। सुहासिनी प्रख्यात अभिनेता कमल हासन की भतीजी और चारुहासन की बेटी हैं।

फिल्में बनाने से पहले मणिरत्नम फिल्म सहायक के तौर पर भी काम कर चुके हैं। फिल्म निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म कन्नड़ में  ‘अनु पल्लवी’ थी, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर और लक्ष्मी ने काम किया। इसके बाद मणिरत्नम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और दक्षिण की तमाम भाषाओं में फिल्में बनाइर्ं, लेकिन मणिरत्नम को लोकप्रियता मौना रागम से मिली। यह फिल्म नव विवाहित जोड़े को लेकर बनाई गई थी, जिसे लोगों ने भी पसंद किया था। मणिरत्नम द्वारा 1989 में बनाई गई ‘गीताजंलि’, मील का पत्थर साबित हुई।

यह व्यावसायिक रूप से बहुत ही सफल रही। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी प्रदान किया गया। हिंदी फिल्मों में उन्होंने टेरारिज्म ट्राइलॉजी ‘नायकन’ मणिरत्नम की एक ऐसी फिल्म है, जिसे विदेशों में भी काफी सराहा गया। टाइम

पत्रिका ने वर्ष 2005 में पहली बार सर्वकालिक 100 महान फिल्मों की सूची जारी की थी, इसमें मणिरत्नम की ‘नायकन’ सत्यजीत राय की द अपु ट्राइलॉजी, और गुरुदत्त की प्यासा को जगह मिली थी। फिल्म इंडस्ट्री में एआर रहमान और मणिरत्नम की जुगलबंदी मशहूर है। मणिरत्नम की अधिकतर लोकप्रिय फिल्मों को एआर रहमान ने अपने संगीत से सजाया है। मणिरत्नम की सफलता का अंदाजा हम ऐसे लगा सकते हैं कि इन्हें अब तक छः राष्ट्रीय  पुरस्कार मिल चुके हैं।

2002 में उन्हें भारत सरकार का चौथा सर्वोच्च पुरस्कार पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भी कई पुरस्कार अपनी झोली में डाले।

फिल्म निर्देशक

मणिरत्नम तमिल तथा हिंदी फिल्मों के निर्देशक हैं।

जन्मः 2 जून 1956,  मदुरै

जीवनसाथीः सुहासिनी मणिरत्नम