चंडीगढ़ में धार्मिक ज्ञान पाएंगे लोग

चंडीगढ़— सत्य साई सेवा संगठन जो एक बहु सांस्कृतिक, आध्यात्मिक सेवा संगठन है, द्वारा प्रशांथि निलयम में प्रथम अंतरराष्ट्रीय वेद सम्मेलन और बहुधर्मी संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भगवान सत्य साई बाबा के 92 जन्मदिवस समारोह के ्रअवसर पर होगा,जो 20 से 21 नवंबर तक चलेगा। दो दिवसीय समारोह में भगवान सत्य साई बाबा के 15 हजार  से अधिक भक्तों द्वारा वेद पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर विश्व भर के 42 देशों के 600 प्रतिभागी उपस्थित होगें। सत्य साई बाबा के समर्थक भारत में इसी तरह का आयोजन करते रहते हैं और उसे विश्व के कई भागों में संप्रेषित करते रहते हैं, ताकि विश्व कल्याण की भावना और बलवती होती रहे। उन्होंने भी इस कार्यक्रम में वक्ता के रूप में भाग लेंगे और वेद के कई पहलुओं पर आयोजित सत्रों में वेदों की वैज्ञानिक व्याख्या प्रस्तुत की  जाएगी। साथ ही वेद और आधुनिक समाज इसकी चुनौतियों और समाधान जैसे विषयों पर वेदों का संदर्भ देते हुए विशेष व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे, जिन विषयों पर वेदों का संदर्भ लिया जाएगा, उनमें वेदों में इन विषयों की व्याख्या प्रमुख रूप से पाई गई है।