छह नवंबर तक बारिश के आसार नहीं

By: Nov 1st, 2017 12:15 am

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, तापमान में उतार-चढ़ाव का जारी रहेगा दौर

शिमला  — हिमाचल प्रदेश के तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। मंगलवार को भी राज्य के भुंतर, कल्पा, धर्मशाला, बिलासपुर और डलहौजी के अधिकतम तापमान में गिरावट रिकार्ड की गई है, जबकि शेष हिमाचल के अधिकतम तापमान में  हल्का उछाल आया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य भर में 6 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। मंगलवार को प्रदेश के बिलासपुर, भुंतर, कल्पा, डलहौजी और धर्मशाला के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। बिलासपुर का अधिकतम पारा 27.7 डिग्री से लुढ़कर कर 25.7 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा डलहौजी, भुंतर, कल्पा और धर्मशाला में एक डिग्री तक अधिकतम तापमान गिरा है। मौसम में चल रही करवट से जहां प्रदेश के कई क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले गिरावट आई है वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी आई है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 19.6, सुंदरनगर में 26.0, भुंतर में 25.8, कल्पा में 16.0, धर्मशाला में 26.6, ऊना में 28.2, नाहन में 25.1, सोलन में 24.5, कांगड़ा में 26.7, चंबा में 25.1, डलहौजी में 12.0, बिलासुपर में 25.7 और हमीपुर में 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में छह नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। बहरहाल मौसम विभाग के अनुसार  अभी छह नवंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं यानी आने वाले दिनों में मौसफ साफ रहेगा।

डलहौजी में सबसे कम तापमान रिकार्ड

डलहौजी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो प्रदेश भर में सबसे कम आंका गया है। वहीं कल्पा में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इन क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App