डिपो से सरसों का तेल गायब

परवाणू —  परवाणू इंडस्ट्रियल क्षेत्र की सरकारी उचित मूल्य के डिपो में सरसों के तेल की उपलब्धता न होने के चलते उपभोक्ताओं  में भारी रोष है। परवाणू में सिविल सप्लाई कारपोरेशन के परवाणू में करीब एक दर्जन सरकारी (उचित मुल्य)डिपो हैं। परवाणू इंडस्ट्रियल क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिक, कर्मचारी और अन्य लोग को काफी अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर मध्यवर्गिय लोग उचित मुल्य के  डिपो पर मिलने वाले खाद्य सामग्री पर निर्भर करते हैं और अपने परिवार के लिए सरकारी डिपो पर सब्सिडी पर मिलने वाले खाद्य सामग्री यही से खरीदते हैं। परवाणू इंडस्ट्रियल क्षेत्र होने के कारण लोगों को पहली से लेकर दस तारीख तक वेतन का भुगतान कंपनिया व सरकारी कर्मचारियों को पहली तारीख को वेतन मिल जाता है। इसी से सभी कर्मचारी, श्रमिक अपने बहुमूल्य वेतन से अति आवश्यक सामान की खरीददारी करते हैं और अभी तक परवाणू में सरसों के तेल के उचित मुल्य डिपो पर आधा माह बीत चूका है, लेकिन सिविल सप्लाई कारपोरेशन ने डिपुओं पर अभी तक सरसों के तेल की सप्लाई नहीं पहुंची है, जिससे उपभोक्ताओं को मंहगे दामों पर तेल खरीदना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सिविल सप्लाई कारपोरेशन ने सरसों के तेल का तीन माह के लिए टेंडर निजी कंपनी को कर दिया है, लेकिन धर्मपुर  सिविल सप्लाई कारपोरेशन में सप्लाई न पहुंचने के कारण उपभोक्ता अभी तक इससे वंचित है। इस बारे धर्मपुर के सिविल सप्लाई कारपोरेशन के इंस्पेक्टर श्याम भाटिया का कहना है कि उन्होंने सरसों के तेल बारे में परमिट काट दिया है, सप्लाई जल्द पहुंचने पर सभी डिपो पर इसकी आपूर्ति भेज दी जाएगफे