तक्षशिला के होनहारों ने नापा पड्डल

By: Nov 26th, 2017 12:12 am

मंडी — पड्डल मैदान में तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल तरयांडी की ओर से खेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक मंडी अशोक कुमार रहे।  उन्होंने खेल दिवस कार्यक्रम का ध्वजारोहण कर खेलों का शुभारंभ किया। खेल दिवस के इस मौके पर छात्रों के लिए आयोजित जैली रेस में कृष्णा प्रथम, माही दूसरे व आदर्श तीसरे स्थान पर रहा। रैविट रेस में जैजेग प्रथम, माही दूसरे व आदर्श तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की वेजिटेबल रेस में गनीव प्रथम, समवीर दूसरे जबकि सारांश तीसरे स्थान पर रहा, जबकि लड़कियों के वर्ग में रुद्रांशी प्रथम, सिद्धि दूसरे व लावण्या तीसरे स्थान पर रही। जेक्ट रेश में कार्तिक प्रथम, रियांश दूसरे और श्रेयांश तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में गर्विता प्रथम, मन्नत दूसरे व मनकिरत तीसरे स्थान पर रही। कक्षा छठी की लड़कियों के लिए आयोजित ब्रॉड जंप में लावण्या प्रथम, युक्ति दूसरे व पूर्वंशी तीसरे स्थान पर रही। मेडिशियन बॉल थ्रो में ओजस्वी प्रथम, प्रार्थी दूसरे और लावण्या तीसरे स्थान पर रही। लकड़ों के वर्ग मे जैवलिन थ्रो में रजत प्रथम, आरव दूसरे, जबकि हरजश तीसरे स्थान पर रहे हैं। मेडिशियन बॉल थ्रो में रशपाल प्रथम, आर्यन दूसरे व सास्वत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कक्षा सातवीं से मेडिशियन बॉल थ्रो में लड़कियों के वर्ग में अदविका प्रथम, गुरवनी दूसरे और माहीमीत तीसरे स्थान पर रही, जबकि लड़कों के वर्ग में परमीक प्रथम, सूर्यांस ने दूसरा और रूद्रांस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं के लिए आयोजित मेडिशियन बॉल थ्रो में लड़कियों के वर्ग में अनविक्षा प्रथम, आसमी दूसरे व अविशा तीसरे स्थान पर रही। रिले रेश में लड़कों के वर्ग में सुश्रत हाउस प्रथम, पाणिनी हाउस दूसरे स्थान पर रहा, जबकि लड़कियों के वर्ग में पाणिनी हाउस प्रथम, जबकि सुश्रत हाउस दूसरे स्थान पर रहा। साइकिल रेश में तरणवीर प्रथम और चिराग दूसरे स्थान पर रहे। वहीं इस मौके पर मुख्यातिथि रहे मंडी एसपी अशोक कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और खेलों में बढ़- चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। स्कूल प्रधानाचार्य शैलजा कश्यप ने मुख्यातिथि का स्वागत कर खेलों से संबंधित रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष रखी। इस मौके जिला खेल अधिकारी सुनील शर्मा, स्कूल की चेयरपर्सन नूतन कश्यप सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App