नाभा वार्ड में न पानी- न टायलट

By: Nov 16th, 2017 12:10 am

शिमला  —  शिमला के नाभा वार्ड में समस्याओं का अंबार है। वार्ड में लोगों को पीने का पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। वार्ड में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा भी नहीं है। इन सभी समस्याओं को लेकर शिमला नागरिक सभा का प्रतिनिधिमंडल नागरिक सभा के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम के कमिश्नर से मिला। प्रतिनिधिमंडल में विजेंद्र मेहरा, रमाकांत मिश्रा, टशी, पंकज, विक्की, डोलमा, योडुन, गीता, बिमला, नितेश मिश्रा, सरोज भी इस प्रतिनिधिमंडल में शालिम हुए। नागरिक सभा ने चेताया है कि अगर तुरंत नाभा वार्ड में समस्याओं का हल न हुआ तो आंदोलन तेज होगा। नागरिक सभा के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि नाभा वार्ड की तिब्बती कालोनी में समस्याओं का अंबार है। पानी की भारी दिक्कत है, इसलिए और सार्वजनिक नल लगाए जाने चाहिए। नाभा में सार्वजनिक शौचालय नही है अतः तुरंत शौचालय का निर्माण किया जाए। कालोनी में कोई स्ट्रीट लाइट नहीं है। कई घरों में बिजली की व्यवस्था नहीं है। इसलिए उन्हें  सबसिडी रेट पर सोलर लाइटें दी जाएं। रास्तों के उचित रखरखाव किया जाए व सभी रास्तों में रेलिंग लगाई जाए। गारबेज कलेक्टर महीने में केवल एक दो बार आता है व सफाई व्यवस्था की बुरी हालत है। ट्रांसफार्मर के नीचे कूडे़ का ढेर लगा है। कालोनी के साथ लगते नाले से कालोनी को भारी खतरा है। कालोनी के ऊपर स्थित पेड़ों से कई मकानों का उसकी जद में आने का खतरा है।  उन्होंने मांग की है कि ढारों में रहने वाले लोगों के ढारे नियमित किए जाएं व तीन बिस्वा तक की जमीन लोगों के नाम की जाए। उन्होंने चेताया है कि अगर इन समस्याओं का तुरंत समाधान न किया गया तो आंदोलन तेज होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App