पंजाब नगर निगम के चुनाव 20 से पहले

चंडीगढ़  — पंजाब में तीन नगर निगमों के चुनाव 20 दिसंबर से पहले कराए जा सकते हैं। राज्य के नगरीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा कि लुधियाना नगर निगम के चुनाव तीन चुनावों के पंद्रह दिन बाद करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है तथा पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर कहा कि पार्टी तो पहले से ही चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने अमृतसर नगर निगम की कमान ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा ,जालंधर निगम की शिक्षा मंत्री अरुणा चौघरी और पटियाला निगम की जिम्मेदारी वन मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को सौंपी है। चुनावों के लिए जांच समिति बनाई गई है।