पंजाब में खरीदा 174 लाख टन धान

अब तक किसानों-आढ़तियों को 27,490 करोड़ का भुगतान, 15 दिसंबर तक होगी खरीद

चंडीगढ़- पंजाब में 174 लाख टन धान की खरीद की जा चुकी है तथा किसानों और आढ़तियों को 27,490 करोड़ का भुगतान किया गया है। धान की खरीद एक अक्तूबर को शुरू हुई थी और यह 15 दिसंबर को खत्म होगी। मुख्यमंत्री अमरेंदर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में धान खरीद का जायजा लिया गया। धान की खरीद के बारे में बैठक को विस्तृत जानकारी दी गई और मंत्रिमंडल ने खरीद प्रक्रिया पर संतोष जताया। बैठक में बताया गया कि 26 नवंबर तक पांच सरकारी एजेंसियों ने 174 लाख टन धान की खरीद की है। पनग्रेन, मार्कफेड, पनसप, पीएसडब्ल्यूसी, पीएएफसी और एफसीआई को भारत सरकार द्वारा निर्धारित और कम से कम खरीद मुद्दे पर धान की खरीद के लिए चुना गया था। केंद्र ने वर्ष 2017 -18 दौरान धान की खरीद के लिए सामान्य किस्म के धान के लिए 1550 रुपए और ए-ग्रेड के धान के लिए प्रति क्ंिवटल 1590 रुपए कम से कम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। बैठक के अनुसार आरबीआई ने धान की खरीद के लिए 3,38,00.22 करोड़ रुपए की नकद कर्ज सीमा जारी की थी और राज्य सरकार ने 26 नवंबर तक एजेंसियों और आढ़तियों को 27,409 करोड़ रुपए अदा कर दिए हैं। कृषि विभाग ने बताया था कि इस सीजन के दौरान 154 लाख टन धान की फसल मंडियों में पहुंचेगा और राज्य सरकार ने 182 लाख टन धान की खरीद के लिए प्रबंध किए थे। पिछले सीजन 2016 -17 दौरान कुल 168.88 लाख टन धान की खरीद की गई थी, जिसमें से 164.88 लाख टन धान की फसल सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदी गई थी, जबकि व्यापारियों / मिलरों ने 1.04 लाख टन धान की फसल की खरीद की थी। राज्य की एजेंसियों को 172.90 लाख टन खरीद का लक्ष्य दिया गया और एफसीआई ने 9.10 लाख  टन धान की खरीद करनी है। सरकारी एजेंसियों को धान की पैकिंग के लिए 9.22 लाख बोरियों की जरूरत है।