पुलवाला बाजार में मकान स्वाह

By: Nov 5th, 2017 12:15 am

लाखों का नुकसान, दमकल कर्मियों ने शांत की लपटें

ऊना— ऊना शहर के तहत पुलवाला बाजार में एक रिहायशी मकान में आग की घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम के समय अचानक ही विजय कोहली के मकान में अचानक ही आग लग गई। एक कमरे में लगी आग ने घर के अन्य कमरों को भी अपनी चपेट में लिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। अग्निकांड में कमरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना अग्निशमन केंद्र ऊना को भी दी गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन केंद्र की टीम भी दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मचारियों को भी आग को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बहरहाल, आग पर नियंत्रण पाया जा चुका है। लेकिन आग से लाखों रुपए का सामान स्वाह हो गया है। मकान मालिक विजय कोहली ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि आग की इस घटना में उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। उधर, इस बारे में अग्निशमन केंद्र के प्रभारी रोशन सिंह ने बताया कि आग से नुकसान हुआ है, लेकिन समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया। अन्यथा आग और तबाही मचा सकती थी। बहरहाल, आग से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App